छत्तीसगढ़

CG Triple Murder: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या..कमरे में मिली पति, पत्नी और मासूम की लाश..

कोरबा। एक मकान में पति पत्नी और मासूम की लाश लहूलुहान हालत में मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। आशंका जताई जा रही है कि जब मृतक सो रहे थे, इसी दौरान आरोपियों ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। ट्रिपल मर्डर से इलाके में सनसनी फैली हुई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, घटना उरगा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कोकरीचोली की है। निवासी जयराम रजक अपनी पत्नी सुजाता रजक और दो साल की बच्ची के साथ रहता था। जयराम रजक मजदूरी के साथ साथ खेती किसानी करता था। बुधवार 8 मई की रात में परिवार के साथ खाना खाकर सो गया था।

गुरुवार सुबह जब काफी देर तक कमरा बंद रहा, तो बड़े भाई श्रीराम रजक ने छोटे भाई जयराम को आवाज लगाई। लगातार आवाज लगाने और मोबाइल पर कॉल करने पर भी भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। इससे श्रीराम को किसी अनहोनी का संदेह हुआ। उसने परिवार के अन्य लोगों को बुलाया और टंगिया मारकर दरवाजे को तोड़ दिया। लोगों ने देखा कि घर के अंदर कमरे में पति पत्नी और बच्चे की लाश पड़ी हुई है। पत्नी और बच्चे का शव पलंग में और पति की लाश बगल में थी। तीनों के ऊपर धारदार हथियार से हमला किया गया। घर में चारों तरफ खून के निशान है।पुलिस और सायबर की टीम मौके पर पहुंची है। आसपास के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Back to top button