छत्तीसगढ़

CG- राजधानी में कट्टा लहराते वीडियो हुआ वायरल.. बोले- ‘गोली मार दूंगा, मेरा बदमाशी करते हुए बचपन गुजर गया, हिम्मत है तो लगा थाने में फोन’, आरोपी गिरफ्तार..

रायपुर: राजधानी में देशी कट्टा दिखाकर एक व्यक्ति को धमकाने का विडियो वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक युवक के साथ गालीगलौज की, फिर उस पर देशी कट्‌टा तानते हुए उसे धमकाने लगा। उसने ये भी कहा कि ‘गोली मार दूंगा, मेरा बदमाशी करते हुए बचपन गुजर गया, हिम्मत है तो लगा थाने में फोन’। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, ये वीडियो सोमवार की सुबह महादेव घाट के पास का है। डीडी क्षेत्र का पुराना बदमाश प्रथम दुबे उर्फ ओम भांचा (20) ने अपने हाथ में देसी कट्टा पकड़ा हुआ है। वो राजा नाम के एक युवक को धमका रहा है। पहले उसने युवक के सामने खूब दबंगई दिखाई, फिर गालीगलौज करते हुए उसकी तरफ कट्‌टा तान दी। बदमाश ने कहा कि ‘तू मुंह छिपा रहा है, अपनी शक्ल दिखा, वरना गोली मार दूंगा।’

कुछ देर बाद वो कट्‌टा अपनी कमर में फंसाते हुए कहता है कि बदमाशी करते हुए मेरा बचपन गुजर गया, हिम्मत है तो लगा थाने में फोन, कोई मेरा कुछ नहीं उखाड़ पाएगा। फिर आरोपी गालीगलौज करते हुए वहां से चला जाता है। इस दबंगई का वीडियो आरोपी ने खुद अपने दोस्त से बनवाया है। वीडियो में वो अपने सामने खड़े युवक को कैमरे की तरफ शक्ल दिखाने के लिए कहता है, फिर कैमरा पकड़े दोस्त को उसी की तरफ फोकस करने को बोलता है।

इस मामले में डीडी नगर थाना टीआई अविनाश सिंह ने कहा कि वीडियो के सामने आते ही पुलिस ने आरोपी को तलाश कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक पुराना बदमाश है, जो पहले भी हत्या के प्रयास में जेल की सजा काट चुका है। आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और 2 किलो गांजा जब्त किया गया है।

Leave a Reply

Back to top button