छत्तीसगढ़

CG- बिजली विभाग के सब डिवीजन दफ्तर में लगी भीषण आग.. मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां..

रायपुर। राजधानी के स्थित भारत माता चौक के पास बिजली विभाग के सब डीवीजन दफ्तर में भीषण आग लग गई है। लगी आग से वहां मौजूद स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। आग पर काबू पाने के लिए तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को घटना की सूचना दी गई। इसकी सूचना मिलते ही दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई है। मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है

बताया जा रहा है कि बिजली विभाग के दफ्तर में रखे ट्रांसफ़ॉर्मर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। भीषण आग में ब्लास्ट हो रहा है।

 

Leave a Reply

Back to top button