छत्तीसगढ़

CG पाटन के मोतीपुर में पिता-पुत्र की मौत, पत्नी-बेटी की हालत गंभीर, घटना पर सीएम ने जताया दुख, 4-4 लाख की आर्थिक सहायता का ऐलान..

रायपुर

पाटन ब्लाक के मोतीपुर गांव में हुए सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत पर सीएम बघेल ने मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने को कहा है। और मोतीपुर सड़क हादसे में दो लोगों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने हादसे में मृतक श्री राजेंद्र बारले और उनके पुत्र प्रभात बारले के प्रति शोक जताते हुए परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता भी देने की घोषणा की है। उन्होंने हादसे में घायल मृतक श्री राजेंद्र की पत्नी और पुत्री के बेहतर इलाज के निर्देश देते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। वही इस घटना में गुस्से में ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था। पुलिस ने दुर्घटना वाली टैंकर जप्त कर लिया है।

Leave a Reply

Back to top button