छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार ने नई दिल्ली में नोडल अधिकारी नियुक्त किया..संकट की स्थिति में नागरिकों की मदद के लिए जारी आदेश..

छत्तीसगढ़ सरकार ने नई दिल्ली में नोडल अधिकारी नियुक्त किया, संकट की स्थिति में नागरिकों की मदद के लिए जारी आदेश
रायपुर, 10 मार्च 2026। पश्चिम एशिया क्षेत्र में चल रहे मौजूदा संघर्ष की स्थिति को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के नागरिकों की सहायता और समन्वय के लिए नई दिल्ली में नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, सुश्री लेखा अजगल्ले, लोकजन अधिकारी, कार्यालय आवासीय आयुक्त, छत्तीसगढ़ भवन, नई दिल्ली को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे पश्चिम एशिया क्षेत्र में फंसे या प्रभावित छत्तीसगढ़ के नागरिकों को आवश्यक सहायता और समन्वय प्रदान करेंगी।
राज्य सरकार ने नागरिकों की सहायता के लिए संपर्क नंबर भी जारी किए हैं। जरूरत पड़ने पर लोग मोबाइल नंबर 8349840582 पर सीधे संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा कार्यालयीन दूरभाष 011-46156000 तथा फैक्स 011-46156030 के माध्यम से भी जानकारी ली जा सकती है।
यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग की उप सचिव अंशिका पांडेय द्वारा जारी किया गया है। सरकार ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

Leave a Reply

Back to top button