वृश्चिक राशि- आज आपके प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का प्रवाह होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज आप किसी पारिवारिक विषय पर गहन चिंतन कर सकते हैं। आज किसी पारिवारिक विषय को लेकर धन खर्च का भी योग बना हुआ है। किसी महिला मित्र के कारण आज आपको व्यापार में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आज कार्यक्षेत्र में भी अधिकारी से तालमेल बना रहेगा जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। शाम को संतान पक्ष से अचानक कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
धनु राशि- आज दीर्घकालीन निवेश से फायदा मिलने वाला है। नए संपर्क आपके भाग्य में वृद्धि करेंगे, लेकिन रोजमर्रा के कामों में ढिलाई न बरतें नहीं तो नुकसान हो सकता है। सरकारी काम भी आज आपको सफलता मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी विशेष आयोजन के तहत आज आपको रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा और धर्म-अध्यात्म के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। आपके कार्यक्षेत्र का विस्तार भी आज हो सकता है।
मकर राशि- आपके पराक्रम में वृद्धि होने से शत्रुओं का मनोबल टूटता नजर आएगा और आपके कुछ महत्वपूर्ण काम भी बनेंगे। अचानक मेहमानों के आने से मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन खर्च का योग भी प्रबल रहेगा। साझेदारी के काम में सफलता मिलेगी। आज आप परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे और घर के बड़ों से आपको सहयोग मिेलेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर पर भी आज आपका फोकस बना रहेगा। आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर मकर राशि के जातकों को चिंता हो सकती है।
कुंभ राशि- कार्यक्षेत्र में अचानक से कुछ ऐसी स्थिति बन सकती है जिससे आपको चिंता परेशानी हो सकती है। आज भूमि और वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं तो जो लोग घर या गाड़ी खरीदना चाह रहे हैं उनके प्रयास सफल होंगे। सरकारी कर्मचारियों के लिए आज कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन का सामना करना पड़ सकता है। आपको अधिकारी वर्ग से वाद विवाद में उलझने से बचना चाहिए। सांसारिक सुखों का आनंद लेंगे। पसंदीदा घरेलू सामान खरीदा जा सकता है।
मीन राशि- आज आपको संतान से जुड़ी समस्याओं को सुलझाना होगा। छात्रों को प्रतियोगिता में जीत मिल सकती है और आज आपको भूमि और भवन से जुड़े मामलों में कुछ राहत मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी विशेष उपलब्धि से आज मीन राशि के जातकों का प्रसन्न रहेगा। लेकिन मौसम परिवर्तन का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है, इस बात का विशेष ध्यान रखें और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। लव लाइफ में आज मधुरता बनी रहेगी। अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए आज का दिन अनुकूल है, आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।



