क्राइमछत्तीसगढ़

CG महिला टीचर किडनैप, 5 लाख रुपए की फिरौती.. पुलिस ने महिला टीचर को सकुशल बरामद कर लिया..

 दुर्ग/  स्कूल जाते समय  महिला टीचर को किडनैप कर लिया गया। किडनैपर ने महिला के पति के फोन पर उसकी फोटो भेजी। उसने टीचर के पति से 5 लाख रुपए की फिरौती भी मांगी। फोटो देखकर पति और परिवार घबराकर थाने पहुंचा। मामला छवानी थाना इलाके का है।

जानकारी के मुताबिक, महिला टीचर का नाम राधा साहू (39) है, जो भिलाई सेक्टर-8 में मूक-बधिर बच्चों को पढ़ाती है। पति का नाम मुकेश साहू है। मुकेश ने थाने में पति की किडनैपिंग की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के 5 घंटे बाद पुलिस ने महिला टीचर को सकुशल बरामद कर लिया है। पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Back to top button