छत्तीसगढ़

रेलवे ट्रैक पर मिली 20 साल युवक- 16 साल युवती की लाश, इलाके में हड़कंप..

बालोद | जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना चोरहापड़ाव रेलवे स्टेशन के पास की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पर दो शव बरामद हुए, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। मृतकों की पहचान 20 वर्षीय युवक और 16 वर्षीय युवती के रूप में हुई है।

पुलिस को घटनास्थल से एक बाइक भी मिली है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि दोनों उसी से वहां पहुंचे थे। फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Back to top button