छत्तीसगढ़

पत्रकार हत्याकांड का मुख्य आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार..आरोपी के फर्म में जीएसटी विभाग का छापा, 2 करोड़ की GST चोरी..

रायपुर

बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड के मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्रकार को हैदराबाद से SIT की  टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।  इस हत्या कांड की जांच को लेकर गठित एसआईटी की टीम ने मुख्य आरोपी सुरेश चंद्रकार को देर रात गिरफ्तार किया, जिसे बीजापुर लाया जा रहा है। एक जनवरी को पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या कर दी गई थी और शव को टैंक में डाल दिया गया था। आज जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने आरोपी के फर्म में रेड डाली जहां जांच पड़ताल के बाद 2 करोड़ की जीएसटी चोरी पकडी गई है मामले की जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Back to top button