छत्तीसगढ़

CG- नाबालिग को झांकी दिखाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार..

राजनांदगांव

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने बालिका को झांकी दिखाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता की शिकायत के बाद तीनों को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार किया।घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार,  नाबालिग बालिका के द्वारा थाने में दी शिकायत के अनुसार,  11 सितंबर को वो रोज की तरह काम कर साढ़े आठ बजे अपने घर लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में उसका परिचित सूरज यादव और जितेंद्र रजक मिले और बोले कि चलो डोगरगढ़ झांकी देखकर आते है। आरोपी युवकों के झांसे में आकर पीड़िता बाइक में बैठकर उनके साथ चली गई। इतने में तुमडीबोड मुरमंदा के पास सूरज ने अपनी बाइक रोकी और यहां पर अपने तीसरे साथी सन्नी रजक को बुला लिया। इसके बाद तीनों ने बारी बारी कर सामुहिक दुष्कर्म किया। और फिर मौके से फरार हो गये।

पीड़िता जैसे तैसे घर पहुंची और इस पूरे घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने बसंतपुर थाना पहुंचकर इस पूरे मामले में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर 648/2022 धारा-363, 376, 376 डी भादवि, 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।

Back to top button