छत्तीसगढ़

EOW- ACB की बड़ी कार्रवाई, सौम्या चौरसिया की 8 करोड़ की संपतियां कुर्क..

रायपुर। छत्तीसगढ़ की एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। कोल घोटाला मामले में जेल में बंद राज्य सेवा की निलंबित अफसर सौम्या चौरसिया की 8 करोड़ की संपत्ति को राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने कुर्क कर दिया है। एसीबी-ईओडब्ल्यू के द्वारा की गई यह पहली बड़ी कार्रवाई है।

ब्यूरो के अपराध क्रमांक-22/2024, धारा 13 (1) बी, 13 (2) पीसीएक्ट 1988 के प्रकरण में सौम्या चौरसिया के द्वारा बेनामी नामों से अर्जित की गई 16 अचल सम्पत्तियों को विशेष न्यायालय, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम रायपुर छ.ग. के द्वारा अंतरिम कुर्की आदेश जारी किया गया है।

विदित हो कि सौम्या चौरसिया के विरूद्ध आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने का प्रकरण दर्ज है, जिसमें सौम्या चौरसिया के द्वारा लगभग 45 अचल सम्पत्तियां कीमती लगभग 47 करोड़ रूपये को अपने करीबी रिश्तेदारों (सौरभ मोदी, अनुराग चौरसिया एवं अन्य) के नाम से खरीदे जाने के साक्ष्य पाये गये हैं

EOW की रायपुर में है पहली कार्रवाई

यह अंतरिम कुर्की की कार्यवाही राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो रायपुर की पहली कार्यवाही है जो शासन के भ्रष्टाचार पर रोकथाम के प्रयासों के क्रियान्वयन में एक महत्वपूर्ण कड़ी है। भविष्य में अन्य लोक सेवकों के विरूद्ध भी अनुपातहीन सम्पत्ति/भ्रष्टाचार के प्रकरणों में कुर्की की कार्यवाही की जावेगी।

Leave a Reply

Back to top button