छत्तीसगढ़

CG Factory Blast : बारूद फैक्ट्री में जोरदार धमाका.. कई लोगों की मौत, कई घायल..

बेमेतरा। बेमेतरा में स्थित बोरसी की एक बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया है। इस ब्लास्ट में कई लोगों के मारे जाने की खबर है। कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए रायपुर मेकाहारा भेजा गया है।

इस जोरदार धमाके में कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं। घटनास्‍थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं जिला प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। यह पूरी घटना बेमेतरा के बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी का है।

ब्लास्ट के प्रभाव में आए लोगों के चिथड़े उड़ गए। मांस के टुकड़े दूर तक फैल गए हैं. ब्लॉस्ट का असर फैक्ट्री के कई किलोमीटर दूर तक महसूस किया गया। वहीं फैक्ट्री के आसपास स्थित कई मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। फैक्ट्री में ब्लास्ट की आवाज से आस-पास के गांव के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए हैं।

 

Leave a Reply

Back to top button