छत्तीसगढ़

CG- तेज रफ्तार दो बाइक एक दूसरे से टकराई..1 की मौत, 1 गंभीर रुप से घायल..

बलरामपुर

ग्राम पंचायत बाजरा में आज सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार दो बाइक आमने-सामने टकरा गई. इस हादसे में घटना स्थल पर ही एक बाइक चालक की मौत हो गई. वहीं दूसरे बाइक चालक व साथ में बैठी एक महिला गंभीर रुप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना की जानकारी मिलते ही बसंतपुर पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को तत्काल वाड्रफनगर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. घायलों व मृतकों के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है. पुलिस उनकी जानकारी जुटाने की प्रयास कर रही है.

Back to top button