पीडब्ल्यूडी मंत्री ने किया प्रभारी कार्यपालन अभियंता को तत्काल प्रभाव से निलंबित… अभियंता के खिलाफ मिली बिना अनुबंध के राशि का भुगतान करने और लापरवाही की शिकायत…

बिलासपुर

पीडब्ल्यूडी विभाग में पदस्थ बिलासपुर के प्रभारी कार्यपालन अभियंता को निलबित कर दिया गया है। कार्यपालन अभियंता के खिलाफ बिना अनुबंध केे राशि का भुगतान करने और लापरवाही की शिकायत मिली थी। इस शिकायत के बाद पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कारवाई करते हुये कार्यपालन अभियंता केआर गंगत्री को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। निलंबन के दौरान अधिकारी का मुख्यालय जगदलपुर रहेगा।

लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू बिलासपुर के प्रभारी कार्यपालन अभियंता पर बड़ी कार्रवाई की है. मंत्री साहू ने आर गंगेश्री को निलंबन का रास्ता दिखा दिया है.

 


प्रभारी कार्यपालन अभियंता आर गंगेश्री पर आरोप है कि बिना अनुबंध के अत्यधिक व्यय की राशि का भुगतान कर दिया था. जिसकी शिकायत लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू तक पहुंची थी. जिसके बाद अब मंत्री ने एक्शन लेते हुए उनको निलंबित कर दिया है. निलंबन अवधि गंगेश्री का मुख्यालय अब जगदलपुर होगा.

Back to top button