छत्तीसगढ़

CG- नक्सलियों ने अपहरण कर ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, सड़क पर फेंकी लाश..

बीजापुर। नक्‍सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्‍सलियों ने अपहरण के बाद एक ग्रामीण की हत्‍या कर दी। बताया जा रहा है कि नक्‍सलियों ने बीते आठ मार्च को ग्रामीण का अपहरण किया था। नक्‍सलियों ने हत्या कर उसकी लाश सड़क पर फेंक दी।

पुलिस के अनुसार, 8 मार्च को नक्सलियों ने ग्रामीण युवक का गांव से अपहरण लिया था। दो दिन तक युवक को नक्सली जंगल में अपने कब्ज में रखे रहे। सोमवार सुबह पाता कुटरू के समीप ग्रामीण का शव बरामद हुआ है। मृत युवक कुशु हेमला पुलिस आरक्षक का बड़ा भाई है। मृतक कुटरू क्षेत्र के तेलीपेठा गांव का रहने वाला है। नक्सलियों के भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने मृतक पर गोपनीय सैनिक का काम करने व पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया है। शव का पोस्टमार्टम कर स्‍वजनों को सौंपा जाएगा। बहरहाल पुलिस ने अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी हैं। नक्सलियों ने किन वजहों से शख्स की हत्या की हैं यह पता नहीं चल पाया हैं।

Leave a Reply

Back to top button