बॉलीवुड एक्टर सलमान खान पर एक बार फिर से हमला करने की कोशिश किया है। मुंबई पुलिस ने नाकाम कर दिया है। नवी मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है जो पनवेल में सलमान की कार पर अटैक करने की प्लानिंग कर रहे थे।
इन चारों की पहचान धनंजय उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ न्हाई, वासपी खान उर्फ वसीम चिकना और जीशान खान उर्फ जावेद खान के तौर पर हुई है। चारों के खिलाफ आईपीसी की धारा 115, 120 (बी), 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। ये चाराें ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैं। ऐसे में पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, गोल्डी बराड़ समेत 18 लोगों के खिलाफ FIR रजिस्टर कर ली है।
पाकिस्तान से AK-47 समेत कई खतरनाक हथियार मंगवाने की प्लानिंग थी
पुलिस के अनुसार, ये चारों अटैक करने के लिए पाकिस्तान से सप्लायर के जरिए हथियार मंगवाने की योजना बना रहे थे। हमलावर AK-47, M-16 और AK-92 मंगवाने की कोशिश कर रहे थे। इन्होंने फार्म हाउस और कई शूटिंग स्पाॅट्स की रेकी की थी। पुलिस को इनके मोबाइल से ऐसे कई वीडियो भी बरामद हुए हैं।



