छत्तीसगढ़

CG- प्रधान आरक्षक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी.. पेड़ पर लटकी मिली लाश..

बिलासपुर। बिलासपुर में हेड कॉन्स्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक प्रधान आरक्षक खाना खाने के बाद घर से टहलने निकला था, जो वापस घर नहीं लौटा। पुलिस उनकी तलाश करती रही। आधी रात उनका शव घर के पीछे नीम पेड़ पर फंदे से लाश लटकती हुई मिली। सरकंडा पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

मोपका निवासी लखन सिंह मेश्राम सरकंडा थाने में प्रधान आरक्षक के पद पर कार्यरत था। थाने में उसे मालखाने की जिम्मेदारी दी गई थी। बताया जा रहा है कि वे किसी बात को लेकर परेशान थे। ड्यूटी से लौटने के बाद रात 11 बजे खाना खाकर टहलने की बात कहते हुए घर से निकला। इसके बाद घर के पीछे नीम पेड़ पर रस्सी बांधी और फांसी के फंदे पर झूल गए।

रात 1 बजे तक उनके घर नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने घटना की सूचना सरकंडा थाने को दी। पुलिस की टीम उनकी तलाश में जुटी। रात करीब 3 बजे प्रधान आरक्षक लखन मेश्राम का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। प्रधान आरक्षक के आत्महत्या की वजह का अब तक खुलासा नहीं हो सका है, पुलिस मामले के जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Back to top button