छत्तीसगढ़

पुलिस बल को मिली बड़ी मजबूती, 60 नए SI की हुई पदस्थापना..

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट को 60 नए सब इंस्पेक्टर (SI) मिले हैं। बेसिक ट्रेनिंग पूरी करने के बाद इन अधिकारियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए शहर के विभिन्न थानों में पदस्थ किया गया है। इस संबंध में पुलिस कमिश्नर ने आदेश जारी कर दिए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, नए SI को कानून-व्यवस्था, अपराध जांच और पुलिसिंग की व्यावहारिक बारीकियां सिखाने के लिए अलग-अलग थानों में तैनात किया गया है। खम्हारडीह, खमतराई, कबीर नगर, गोलबाजार, मोहदापारा, कोतवाली, सिविल लाइन, टिकरापारा, पंडरी, पुरानी बस्ती, राजेंद्र नगर, डीडी नगर, उरला, तेलीबांधा, आमानाका, आजाद चौक और गंज थाना में तीन-तीन SI को पदस्थ किया गया है।

वहीं गुढ़ियारी, मुजगहन, सरस्वती नगर और देवेंद्र नगर थाना में दो-दो SI को प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। प्रशिक्षण के दौरान नए अधिकारियों को अनुभवी पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना संचालन, अपराध अनुसंधान, शिकायत निवारण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारियों का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा।

पुलिस विभाग का मानना है कि 60 नए SI की तैनाती से कमिश्नरेट की कार्यक्षमता बढ़ेगी, थानों का कार्यभार कम होगा और आम जनता को अधिक प्रभावी पुलिस सेवाएं मिल सकेंगी।

Leave a Reply

Back to top button