छत्तीसगढ़

गीली मिट्टी बनी मौत की वजह! ट्रक की चपेट में आए पति-पत्नी, मासूम घायल..

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के कुण्डा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनका 4 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।

मृतकों की पहचान कृष्णा आढिले और उनकी पत्नी कीर्ति आढिले के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परिवार बाइक से सारंगढ़ से कोलेगांव जा रहा था। इसी दौरान गिली मिट्टी में बाइक फिसल गई और दंपति ट्रक के पहियों के नीचे आ गए।

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और सड़क निर्माण में लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे मिट्टी डालने की वजह से हादसे हो रहे हैं। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने में जुटे हैं।

Leave a Reply

Back to top button