
कोरबा
छत्तीसगढ़ के कद्दावर राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल के खास समर्थक विकास सिंह को कलेक्टर ने एक साल के लिए जिला बदर कर दिया है। कलेक्टर के पास कोरबा एसपी का विकास सिंह को जिला बदर करने का प्रस्ताव काफी समय से लंबित था। जिला प्रशासन ने अप्रैल में विकास सिंह के घर पर नोटिस चस्पा कर जवाब मांगा था।




