छत्तीसगढ़

होली से पहले किसानों को तोहफा : CM साय ने 25 लाख 28 हजार किसानों के बैंक खाते में 10 हजार 324 करोड़ 84 लाख रुपये किया जमा..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ रहंगी के खेल मैदान में आयोजित विशाल जनसभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 25 लाख 28 हजार किसानों के बैंक खाते में 10 हजार 324 करोड़ 84 लाख रुपये की राशि जमा कराई। खेल मैदान में आयोजित जनसभा में बैठी भीड़ को संबाेधित करते हुए सीएम साय ने कहा, हमारी सरकार किसान हितैषी है। हमारी सरकार ने किसानों की चिंता करते हुए उनके लिए उसे प्रगतिशील योजनाएं लाई है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज का दिन किसान भाइयों के सम्मान का दिन है। हमारी सरकार किसान हितैषी सरकार है, हमारी सरकार ने किसानों की चिंता करते हुए उनके लिए उसे प्रगतिशील योजनाएं लाई है। किसान क्रेडिट कार्ड का फायदा आज करोड़ों किसान उठा रहे हैं। किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर खेती किसानी के लिए राशि प्रदान की जा रही है। किसानों से सीधी बात करते हुए सीएम साय ने कहा, ग्राम रहंगी के पावन भूमि और मोहभट्ठा मैदान में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन और आदान सहायता राशि के समारोह में आने का सुखद अवसर मिला। किसान भाइयों के लिए पसीना और मेहनत के सम्मान का दिन है। 25 लाख 28 हजार किसानों ने धान बेचा था। उनकी मेहनत की कमाई को आज खाता में जमा कराया है। किसान भाइयों को बधाई दी। सीएम ने कहा, इतनी बड़ी राशि है कि बैंक को किसानों के खाते में पहुंचाते-पहुंचाते दो से तीन दिन लग जाएंगे। होली के पहले किसानों के खाते में राशि जमा हो जाएगी।

प्रदेश के किसानों परिवार की होली अच्छा रहने वाला है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, कांग्रेस के सरकार में क्या कुछ हो रहा था आप सबको पता है, बारदाना के लिए किसानों को परेशान होना पड़ता था। अंतर की राशि को सालभर में किस्त के रूप में कांग्रेस की सरकार किसानों को दे रही थी। हमने नई व्यवस्था कर दी है। हमने एकमुश्त राशि देने की व्यवस्था की है। किसानों धान खरीदने के कुछ समय बाद ही राशि बैंक खातों में जमा कराने का काम हम कर रहे हैं। हमारी पार्टी किसान हितैषी पार्टी है। आजादी के बाद अधिकांश समय तक देश में कांग्रेस की सरकार थी। कांग्रेस की सरकार ने कभी किसानों की चिंता नहीं की। अटलजी की सरकार को याद करिए तब उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड की शुरुआत की। आज करोड़ों करोड़ किसानों का को इसका सीधे लाभ मिल रहा है।

 

Leave a Reply

Back to top button