छत्तीसगढ़

सुरक्षाबलों ने 2 वर्दीधारी नक्सली को किया ढेर, कई हथियार बरामद..

बीजापुर। जिले में जांगला क्षेत्र में इंद्रावती नदी के जंगलों में गुरुवार सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में जवानों ने 2 वर्दीधारी नक्सलियों को ढेर कर दिया है। जिनके शव समेत SLR, इंसास जैसे वेपंस बरामद किया गया है। बीजापुर SP जितेंद्र यादव ने पुष्टि की है। नक्सली कमांडर की हत्या, सरेंडर करने की सूचना मिलने पर संगठन ने ही मार डाला एक वांछित माओवादी नेता ने 22 लाख के इनामी कमांडर अन्वेष की कथित तौर पर हत्या कर दी क्योंकि वह ओडिशा पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करना चाहता था।

 कंधमाल जिले की पुलिस ने बुधवार को डारिंगबाड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत पाकरी आरक्षित वन क्षेत्र में अन्वेष उर्फ ​​रेनू के क्षत विक्षत शव को कब्र से निकाला। राज्य के सबसे वांछित नक्सली नेता सुक्रू ने कथित तौर पर अन्वेष की हत्या कर दी।

मुठभेड़ के बाद चलाए गए सर्च अभियान में सुरक्षाबलों को दो वर्दीधारी माओवादियों के शव बरामद हुए हैं। साथ ही घटनास्थल से एक एसएलआर राइफल, एक इंसास राइफल, एक 12 बोर राइफल, विस्फोटक सामग्री और अन्य नक्सली सामान भी जब्त किया गया है। इस मुठभेड़ की पुष्टि पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र यादव ने की है।

Leave a Reply

Back to top button