छत्तीसगढ़

भीषण सड़क हादसा: तेज रफ़्तार वाहन ने लिया चपेट में, 2 पुलिसकर्मियों की दर्दनाक मौत..

बलौदाबाजार। जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। दोनों ड्यूटी जाने के लिए एक बाइक पर सवार होकर निकले थे। इसी दौरान तेज रफ़्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आरक्षक धर्मेंद्र यादव और प्रशांतधर दीवान की मौत हो गई। इस घटना के बाद बलौदाबाजार पुलिस में शोक की लहर है।

भीषण सड़क हादसे में दो जवानों की मौत से परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। घटना सुबह 11 बजे की बताई जा रही है। कांस्टेबल प्रशांतधर दीवान और धर्मेंद्र यादव एक बाइक में सवार होकर ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान थाना हथबंद क्षेत्र के उडेला-पौसरी के पास तेज रफ़्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं, आरक्षक धर्मेंद्र यादव की मोके पर ही मौत हो गई। धमेंद्र यादव वर्तमान में साइबर सेल में पदस्थ थे और ग्राम परसबोड थाना साजा जिला बेमेतरा के निवासी थी।

हादसे में हथबंद निवासी आरक्षक प्रशांतधर दीवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए रायपुर रिफर किया गया था। उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। आरक्षक प्रशांतधर दीवान हथबंद में तैनात थे और नवागढ़ जिला बेमेतरा के रहने वाले थे।इस घटना के बाद बलौदाबाजार पुलिस में शोक की लहर है। भीषण सड़क हादसे में दो जवानों की मौत से परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों शव को पीएम के लिए भेजकर आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Back to top button