छत्तीसगढ़

CG- बजट सत्र का तीसरा दिन आज, विधानसभा मे प्रश्नकाल शुरू..

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। प्रश्नकाल के दौरान छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में जर्जर स्कूल भवन में भविष्य संवार रहे नौनिहालों की जानमाल की सुरक्षा, जर्जर सड़क और जल जीवन मिशन के कामकाज में भ्रष्टाचार का मुद्दा छाया रहेगा। प्रश्नकाल के दौरान एक और गंभीर मुद्दा उठेगा।

विधानसभा के बजट सत्र का आज का दिन हंगामेदार रहने वाला है। सदन में प्रश्नोत्तर, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, विधेयकों से जुड़ी सूचनाएं और राज्यपाल के अभिभाषण पर विस्तृत चर्चा होगी। उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव और मंत्री लखनलाल देवांगन विभिन्न प्रश्नों के जवाब देंगे। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा सदन के पटल पर पत्र रखेंगे।

Leave a Reply

Check Also
Close
Back to top button