बिलासपुर/(सम्पादक दिलशाद अली) छत्तीसगढ़ में निजी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक नई क्रांति की शुरुआत निजी सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और इस क्षेत्र की चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए बिलासपुर मे एक सेमीनार आयोजित की गई। सेंट्रल एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट सिक्योरिटी इंडस्ट्री (केप्सी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर विक्रम सिंह ने बताया नए एक्ट के तहत अब पूरे देश में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स का वेतन एक समान होगा। एक करोड़ प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स नागरिकों की सुरक्षा में सहयोग करेंगे। इसके लिए गार्ड्स को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगाI
पूर्व मंत्री और विधायक अमर अग्रवाल ने कहा…..
बिलासपुर के एक निजी होटल में आयोजित सेंट्रल एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट सिक्योरिटी इंडस्ट्री(CAPSI) की राज्यस्तरीय बैठक में देश और प्रदेश के विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। निजी सिक्युरिटी गार्ड को ट्रेनिंग देने पर जोर दिया गया साथ ही पुलिस प्रशासन के ‘अघोषित’ मददगार निजी सुरक्षा गार्ड्स की स्थिति को बेहतर बनाना और इस क्षेत्र में घुसी ‘अवैध’ एजेंसियों का सफाया करना था। CAPSI के चेयरमैन कुंवर विक्रम सिंह ने कहा प्रदेश में बिना PASARA (Private Security Agencies Regulation Act) लाइसेंस के चल रही अवैध एजेंसियां अपराध बढ़ने की एक बड़ी वजह हैं। इन एजेंसियों के पास न तो प्रशिक्षित स्टाफ है और न ही इनका कोई आधिकारिक रिकॉर्ड, जो सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ा खतरा है।बैठक में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल,महापौर पूजा विधानी,बिलासपुर नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, CAPSI के जनरल सेक्रेटरी महेश शर्मा सहित कई उद्योगपति और सिक्योरिटी एजेंसी के संचालक उपस्थित थे।



