छत्तीसगढ़

CG- जिला प्रशासन की बड़ी कारवाई, गुण्डा बदमाश डॉक्टर जिलाबदर..

दुर्ग। जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक कड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। डॉ. दुष्यंत खोसला व्दारा नंदिनी नगर क्षेत्र अहिवारा में अपना क्लीनिक खोलकर व्यवसाय की आड़ में लोगों को डराने, धमकाने एवं मारपीट किए जाने, क्षेत्र के लोगों पर दहशत का माहौल कायम किए जाने का प्रयास किया गया था। उनके खिलाफ कुल पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसके चलते उन्हें “गुंडा बदमाश” की सूची में शामिल किया गया है।

अनावेदक डॉ. दुष्यंत खोसला के विरूद्ध प्रार्थियों व्दारा थाना नंदिनी नगर में मारपीट करने, डराने-धमकाने की रिपोर्ट पर 05 अपराधिक प्रकरण दर्ज कर, डॉ. दुष्यंत खोसला को गुण्डा बदमाश की सूची में लाया गया था, ताकि इस पर पूर्ण नियंत्रण लाया जाकर इसकी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सकें, किन्तु अनावेदक के कृत्यों पर कोई सुधार परिलक्षित नहीं होने, लगातार समाज विरोधी एवं अपराधिक गतिविधियों के माध्यम से लोगों में दहशत का माहौल उत्पन्न किया जाता रहा, जिस पर दुर्ग पुलिस व्दारा अनावेदक डॉ. दुष्यंत खोलसा के आपराधिक कृत्यों पर अंकुश लगाए जाने हेतु प्रतिवेदन जिलाधीश दुर्ग को भेजा गया था।

जिलाधीश दुर्ग व्दारा डॉ. दुष्यंत खोसला के विरूद्ध छ.ग. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 (ख) के प्रावधानों के तहत जिला दुर्ग, सरहदी जिला राजनांदगांव, रायपुर, धमतरी, बालोद एवं कबीरधाम की सीमाओं से एक वर्ष के लिए निष्कासित किए जाने का आदेश पारित किया गया है।

Leave a Reply

Back to top button