छत्तीसगढ़

SIB में SP के तौर पर सेवाएं दे रहे IPS प्रभात कुमार को महासमुंद एसपी की जिम्मेदारी..

रायपुर/आईपीएस प्रभात कुमार को महासमुंद पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। प्रभात कुमार वर्तमान में पुलिस मुख्यालय में SIB में पुलिस अधीक्षक के तौर पर सेवाएं दे रहे थे। प्रभात 2019 बैच के आईपीएस ऑफिसर है। ये आदेश गृह विभाग के सचिव ने जारी किया है।

2019 में प्रभात कुमार ने आईपीएस की सर्विस ज्वाइन की। सरदार वल्लभभाई पटेल प्रशिक्षण अकादमी हैदराबाद से ट्रेनिंग खत्म करने के बाद प्रशिक्षु आईपीएस के तौर पर फील्ड ट्रेनिंग के लिए उनकी पोस्टिंग रायगढ़ जिले में हुई। रायगढ़ में वे कोतरारोड़ थाना प्रभारी रहें। रायगढ़ के बाद दुर्ग जिले में सीएसपी छावनी के पद पर पदस्थ रहे। दुर्ग के बाद एडिशनल एसपी सुकमा रहे। प्रभात कुमार नारायणपुर जिले के एसपी भी रह चुके हैं।

Leave a Reply

2

Back to top button