छत्तीसगढ़

CG की एकमात्र गोल्ड माइंस बलौदा बाजार जिले के सोनाखान मे.. 2700 किलो सोने का भंडार मौजूद,टेस्टिंग खुदाई शुरू..

रायपुर /क्या आप जानते है छत्तीसगढ़ की एकमात्र स्वर्ण खदान छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के सोनाखान मे है इस खदान मे करीब 2700 किलो सोने का भंडार मौजूद है। भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, ऊपरी सतह पर ही लगभग 500 किलो (5 टन) सोना है। ग्रुप के अधिकारियों ने बुधवार को भूमिपूजन भी किया है।यह छत्तीसगढ़ की एकमात्र स्वर्ण खदान है, जिससे राज्य सरकार को रॉयल्टी से करोड़ों रूपये की आय होगी।

राज्य सरकार ने बाघमारा (सोनाखान) गोल्ड माइंस की ई- नीलामी पूरी कर ली है, जिसमें मेसर्स वेदांता लिमिटेड ने आईबीएम विक्रय मूल्य 74 हजार 712 रुपए प्रति ट्राय ऑन्ज का 12.55% बोली लगाकर यह खदान अपने नाम की है।भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण संगठन (GSI) ने 1983 से 1991 के बीच यहां सर्वे कर सोने की मौजूदगी की पुष्टि की थी। बाद में 2015 में इसे कमर्शियल माइनिंग के योग्य घोषित किया गया। अब इसके शुरू होते ही सोनाखान देश की चौथी सक्रिय सोने की खदान बन जाएगी। इस बीच, वेदांता कंपनी द्वारा जमीन की टेस्टिंग खुदाई शुरू कर दी गई है। जिसके लिए ग्रुप के अधिकारियों ने बुधवार को भूमिपूजन भी किया है। बलौदाबाजार जिले के बाघमारा (सोनाखान) में स्थित यह खदान 608 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली है, जहाँ लगभग 2700 किलो सोने का भंडार मौजूद है।इस खदान के अंतर्गत सरकारी व निजी क्षेत्र की जमीन आ रही है। स्वर्ण क्षेत्र में काफी बड़ा इलाका जंगल है। यानी यहां पर खनन से पहले फॉरेस्ट क्लीयरेंस भी जरूरी होगा।

Leave a Reply

Back to top button