दुर्ग: भारत ब्रॉडबैंड नेटवर्क लिमिटेड (BBNL) के जीएम (GM) सतीश कुमार साहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. उन्होंने अपने ऑफिस आशा अपार्टमेंट में ही खुदकुशी की है। यह मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
दुर्ग शहर में भारत ब्राडबैंड नेटवर्क के जीएम ने दफ्तर में फांसी लगा ली है। मृतक जीएम का नाम एसके साहू है। रायपुर BBNL में पदस्थ थे। भिलाई रिसाली के छाया गार्डन के पास उनका निवास है। बताया जा रहा है कि वे रविवार की शाम से घर नहीं गए थे। जिसके बाद उनके स्वजनों ने सोमवार की सुबह उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट नेवई थाने में दर्ज कराई थी। परिजनों ने खोजबीन करते हुए आज BBNL के दुर्ग मोहन नगर थाना क्षेत्र सर्किट हाउस स्थित ऑफिस पहुंचे तो जीएम की लाश दफ्तर के अंदर पंखे से लटक रही थी।



