छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार छात्र को मारी टक्कर, हवा में उछलकर 10 फीट दूर जा गिरा, हालत गंभीर..

बिलासपुर। न्यायधानी में हादसे का दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है। तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार छात्र को टक्कर मारी, जिससे छात्र उछलकर 10 फीट दूर जा गिरा। इस घटना में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसा सत्यम चौक के पास हुआ। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने कार की पहचान कर वाहन जब्त कर लिया है और कार्रवाई कर रही है।

26 सितंबर करीब सुबह 11 बजे एक स्कूली छात्र सत्यम चौक का सिग्नल क्रॉस कर रहा था, इसी दरमियान कार वाले ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए स्कूली छात्र को टक्कर मार दी, जिससे वह कुछ कदम दूर उछलकर जा गिरा। घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया था। इधर घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस की टीम सक्रिय हुई। कार चालक उत्कर्ष कुमार दुबे निवासी सुमंगल अपार्टमेंट फेस 2 लिंक रोड बिलासपुर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Back to top button