छत्तीसगढ़

CG- खारुन नदी में नहाने गए टीचर सहित एक ही परिवार के 3 लोग बहे..रेस्क्यू जारी..

रायपुर

शिक्षक दिवस के दिन नहाने गए टीचर सहित तीन लोग खारुन नदी में बह गए है।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और गोताखोर की टीम पहुंची है। रेस्क्यू जारी है और लापता लोगों की तलाश की जा रही है। घटना धरसींवा थाना क्षेत्र के खारुन नदी की है।

जानकारी के अनुसार, आज सुबह 11 बजे के बीच मुर्रा गांव के निवासी शिक्षक लखन लाल बंजारे , अपने नाती हरजीत भारती और बड़े भाई के लड़के शेखर बंजारे के साथ मुर्रा के एनीकट में नहाने गए थे। तीनों नदी में जब ऊतरे तो नदी में पानी काफी ज्यादा था, जिसकी वजह से सभी पानी मे बह गए। तीनों को डूबते हुए देख आसपास के ग्रामीणों ने इसकी सूचना धरसींवा थाना पुलिस को दी। पुलिस और गोताखोर की टीम मौके पर पहुंची है और रेस्क्यू जारी है। डूबे हुए तीनों का अबतक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। वहीं डूबे हुए लोगों के परिजन नदी पहुंचे है, जिनका इस हादसे की सूचना के बाद से ही रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस और गोताखोर की टीम लगातार रेस्क्यू कर रही है।

Back to top button