छत्तीसगढ़

CG आरोपी वेटरनरी कॉलेज का छात्र.. साथी की इसलिए कर दी हत्या..

दुर्ग।

वैशाली नगर थाना इलाके में वेटरनरी के छात्र ने सोशल मिडिया से एक लड़के से दोस्ती कर रात में शराब पी ली और दोस्त से सेक्स नहीं कर पाने के कारण उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया के जरिए एक दिन पहले ही दोनों की पहचान हुई थी। बताया जा रहा है कि, शराब के नशे में उसने हत्या की है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

वेदांत शर्मा (24) वैशाली नगर में अपनी दादी के साथ रहता था। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मां जगदलपुर के डीएवी स्कूल में शिक्षिका है। सोमवार की रात 10 बजे वेदांत शर्मा अपनी मां की कार लेकर निकला और रात 12:30 बजे अपने एक दोस्त को घर लेकर आया था।

नग्न हालात में मिली लाश

रात में वो उसके साथ ही उसके कमरे में रुका था। मंगलवार की सुबह वेदांत का दोस्त सुबह 7 बजे घर से निकलकर चला गया। सुबह करीब 9 बजे कमरे की सफाई के लिए काम वाली बाई वहां गई तो वेदांत की लाश जमीन पर नग्न अवस्था में पड़ी हुई थी। उसके मुंह से खून निकल रहा था। जिसके बाद दादी ने पुलिस को सूचना दी।

शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या का जिक्र

पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो आरोपी की पहचान हो गई। फिर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी आमोद राणा मूलतः हरियाणा का रहने वाला है। उसने विवाद पर हत्या करने की बात कबूली है। आरोपी कामधेनु यूनिवर्सिटी में फस्ट ईयर का छात्र है।

Leave a Reply

Back to top button