CRPF जवान शहीद.. चुनाव के दौरान UBGL सेल ब्लास्ट में हुए थे घायल..
बीजापुर। बीजापुर में चुनाव ड्यूटी में लगे सीआरपीएफ़ जवान देवेंद्र कुमार शहीद हो गए। अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्र गलगम में चुनाव ड्यूटी के समय UBGL सेल फटने से घायल हुए थे। 32 वर्षीय देवेंद्र कुमार CRPF 196वीं वाहिनी के जवान थे। हादसे में उनके बायें हाथ और पैरों में चोट आई थी। उन्हें इलाज के लिए उसूर में प्राथमिक उपचार के बाद जगदलपुर रेफर किया गया था।
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में नक्सल प्रभावित जिले बस्तर में वोटिंग हुई। इसी बीच चुनाव ड्यूटी मैं तैनात देवेंद्र कुमार बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सुरक्षा कैम्प गलगम में एरिया डॉमिनेशन के लिए निकला था। इसी दौरान अचानक यूबीजीएल (UBGL) एक्सीडेंटली फट गई, जिससे जवान घायल हो गया, जिसने इलाज के दौरान जगदलपुर में दम तोड़ दिया। देवेंद्र कुमार बस्तर के धोबीगुड़ा के रहने वाले थे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को उनके गृह ग्राम में होगा।