छत्तीसगढ़

कांग्रेस के प्रचार अभियान में आई तेजी.. प्रियंका गांधी इस दिन आएंगी छत्तीसगढ़..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रियंका गांधी के दौरे और सभाओं की तारिख बदल गई है। अब वे 20 अप्रैल की जगह 21 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेगी।

लोकसभा के समर में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बाद अब स्टार प्रचारकों में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की सभाओं की तैयारी है। प्रियंका प्रदेश की दो लोकसभा सीटों में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी। कांकेर और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में उनके चुनावी दौरे को लेकर हरी झंडी मिल गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अब 21 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के चुनावी दौरे पर पहुंचेंगी।

21 अप्रैल को राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल और कांकेर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर के पक्ष में चुनावी सभाएं लेंगी। बस्तर लोकसभा क्षेत्र में राहुल गांधी की सभा के बाद कांकेर में प्रियंका गांधी का दौरा तय किया गया है।

Leave a Reply

Back to top button