छत्तीसगढ़

बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह ने किया पदभार ग्रहण..एसपी ने कहा- ऐसे अपराधियों की सूची तैयार की जाएगी जो लगातार अपराध कर रहे..

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बिलासपुर एसपी का पदभार ग्रहण किया। यहाँ कार्यालय पहुंचते ही उन्हें गॉड ऑफ ऑनर दिया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल ने नवपदस्थ एसपी को प्रभार सौंपा। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा सहित राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे। नवपदस्थ एसपी ने कहा की उनकी प्राथमिकताओं में जनता में पुलिस व कानून के प्रति विश्वास बढ़ाना, अपराध और अपराधियों पर नकेल कसना,साइबर अपराध के प्रति लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करना, नशे के सौदागरो के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करना। सड़क एक्सीडेंट के मामलों मे कमी लाने उन्होंने बेहतर प्लानिंग कर काम करने की बात कही। एसपी ने कहा कि ऐसे अपराधियों की सूची तैयार की जाएगी जो लगातार अपराध कर रहे है।

Leave a Reply

Back to top button