रायपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 अगस्त को पहली बार छत्तीसगढ़ आ रही हैं। वे यहां दो दिन रहेंगी। इस दौरान रायपुर और बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगी।
राष्ट्रपति मुर्मू एयरफोर्स के विशेष विमान से 31 अगस्त को रायपुर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से राष्ट्रपति सीधे राजभवन आएंगी। राष्ट्रपति मुर्मू यहां बलौदबाजार रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय ट्रस्ट शांति सरोवर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। राष्ट्रपति राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी।
राष्ट्रपति मुर्मू के प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम के अनुसार अगले दिन 1 सितंबर को बिलासपुर जाएंगी। राष्ट्रपति रायपुर से हेलीकॉप्टर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगी। जहां वे सबसे पहले रतनपुर स्थित महामाया मंदिर में दर्शन करेंगी और उसके बाद बिलासपुर स्थित गुरु घासी दास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। बिलासपुर से शाम को रायपुर लौटने के बाद वे अपने विशेष विमान से दिल्ली लौट जाएंगी।



