रायपुर: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के हॉस्टल में घुसकर मारपीट करने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में बदमाश हाथों में डंडा लिए एक छात्र की पिटाई करते हुए दिख रहे है। विद्यार्थियों के साथ की गई मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में साफ पता चल रहा है कि पहले तो बाइक में सवार हो कर कुछ लोग अंदर आए। उसके पीछे से हाथ में डंडा लिए एक व्यक्ति अंदर आता दिखाई दे रहा है। एक स्टूडेंट ने अपनी बाइक रोकी तो, डंडा लेकर आया व्यक्ति उस विद्यार्थी से मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है।
कृषि विश्वविद्यालय में फल और सब्जियों का बगीचा है, जिसे ठेके में दिया गया है। राकेश सोनकर नामक व्यक्ति को कृषि विश्वविद्यालय का ठेका दिया गया है। ठेकेदार को लगता था कि हॉस्टल के छात्र बगीचे में घुसकर आम चोरी कर खाते है। इसी बात को लेकर ठेकेदार के कुछ गुर्गे हॉस्टल में घुसकर छात्रों के साथ जमकर मारपीट की। घटना का वीडियो सामने आने के बाद हॉस्टल के छात्रों ने आरोपी ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। कुलपति ने इस पूरे मामले में जांच कराने की बात कही है।



