
बिलासपुर
पति ने चरित्र शंका के शक में पत्नी पर टांगिया से मारकर हत्या कर दिया। फिर खुद भी फंदे पर लटककर जान दे दी। घटना कोटा थाना इलाके के मोहनपुर गाँव की बताई जा रही है। घटना के बाद गाँव में सनसनी फैल गयी है।
जानकारी के अनुसार, कोटा इलाके के मोहनपुर निवासी कोमल बघेल पत्नी तितरी बाई के चरित्र को लेकर हमेशां शक करता था। जिसके चलते घर में पति,पत्नी के बीच आये दिन विवाद होता था। वहीं चरित्र शंका के शक में ही आरोपी पति कोमल बघेल ने पहले पत्नी के सर पर टांगी से वार किया जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी। जिसके बाद पति ने खुद भी फाँसी लगाकर जान दे दी ।सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शवों को पीएम के लिये भेज दिया है। वहीं मामले की जांच कर रही है।



