छत्तीसगढ़

CG NEWS दुष्कर्म पीड़िता की मां को जेल भेजने का मामला.. एसपी ने की कार्रवाई, टी आई लाइन हाजिर..

बिलासपुर
दुष्कर्म पीड़िता की मां को जेल भेजने के मामले में पुलिस अधीक्षक सन्तोष सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रतनपुर के थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया है।
इस समय रतनपुर में शांति मार्च निकाला जा रहा है।रतनपुर के प्रकरण में आरोपों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह ने निष्पक्ष जांच हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में एक दल का गठन किया है

आदेश जारी किया गया ।जिसमें एसडीओपी कोटा सिद्धार्थ बघेल और निरीक्षक परिवेश तिवारी को शामिल किया गया है। आदेशित किया गया है कि यह टीम घटनाक्रम व एफआईआर के सम्पूर्ण तथ्यों की जांच रिपोर्ट सात दिवस के भीतर प्रस्तुत करें। दोषी व्यक्ति व लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही होगी।

आपको बता दे पूरा मामला रतनपुर का है जिसमें एक नाबालिक दुष्कर्म पीड़िता की मां को पुलिस ने पोस्को एक्ट की धारा में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पुलिस की इस कार्रवाई पर परिजनों और हिन्दू संगठनों ने सवाल खड़ा किया है।और मांग की है कि महिला तत्काल रिहा कर थाना प्रभारी पर कार्रवाई करें।मांग पूरी नही होने पर हिंदू संगठनों ने रतनपुर बंद का महान किया था।

रतनपुर के कद्दावर भाजपा नेता हकीम मोहम्मद के भतीजे आफताब मोहम्मद को पुलिस ने 23 मार्च को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उस पर नाबालिग के दैहिक षोषण के संगीन आरोप लगे है।अब उसी आरोपी के बुआ के नाबालिग लड़के के साथ छेड़छाड़ के आरोप में अनाचार पीड़िता की मॉ को रतनपुर पुलिस ने जेल भेज दिया था।

Back to top button