
रायपुर
राजधानी में तेज रफ्तार से आ रही मिनी कूपर कार ने एक युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौते पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा गाड़ी पहले गाड़ी एक ऑटो से टकराई, इसके बाद युवक को कुचलकर फुटपाथ की रेलिंग तोड़कर झाड़ियों में जा घुसी। हादसे में कार की टक्कर के बाद युवक के शरीर का दो हिस्सा हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

दूसरी घटना राजधानी रायपुर से सटे तिल्दा की हैं, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बीच शहर में जमकर तांडव मचाया। बेकाबू ट्रक ने कार सवार को चपेट में लेते कई लोगों को घायल कर दिया। इस भीषण हादसे में एक शख्स की मौत हो गयी, वही दो लोगों को गंभीर चोट आयी हैं।

जानकारी के अनुसार, ये हादसा भाटागांव बस स्टैंड के पास हुआ। रावणभाटा मैदान के किनारे से एक सड़क भीतर बस स्टैंड को ओर जाती है। इस मार्ग पर आज सुबह के वक्त काफी तेज रफ्तार से कार चला रहे युवक ने ऑटो को पहले ठोकर मा दी। इसके बाद सड़क के किनारे आ रहे एक युवक को कार ने बुरी तरह से कुचला दिया। इस दुर्घटना में कार की टक्कर से युवक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि पास ही बिजली सबस्टेशन होने की वजह से सड़क के किनारे लोहे की बाउंड्री है। इस जाली तो तोड़ते हुए गाड़ी भीतर झाड़ियों में जा घुसी।

कार के ड्राइवर के नशे में होने की बात सामने आ रही है। टिकरापारा थाने की पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया है। इससे पूछताछ की जा रही है। वहीं मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, पुलिस मृतक युवक के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।



