
जांजगीर चांपा
अनुकंपा नियुक्ति पर नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी करने वाली महिला लिपिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला लिपिक का नाम रीना चावरिया 49 वर्ष है और चांपा नगर पालिका में लिपिक के पद पर पदस्थ है।
बता दे आपको की पीड़ित शेरा सोनवानी निवासी बेलदार पारा चांपा द्वारा थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि रीना चावरिया द्वारा पीड़ित के पिता की मौत के बाद उसके स्थान पर अनुकंपा नियुक्ति दिलाने का झांसा दिया गया था। साथ ही 2022 में नौकरी लगाने के नाम पर 2 लाख 80 हजार रूपये महिला ने मांगे। रूपए देने के बाद भी नौकरी नहीं लगने पर पैसे की मांग करने पर महिला ने रूपए वापस नहीं किये। इस बात से दुखी पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना चांपा में दर्ज कराई। पुचांपा पुलिस ने जांच कर महिला लिपिक रीना चावरिया के खिलाफ 420 का मामला दर्ज किया. उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.



