छत्तीसगढ़

CG- प्रेमी ने प्रेमिका की चाकू से गला रेतकर की हत्या.. आरोपी गिरफ्तार..

रायपुर

20 वर्षीय प्रेमी ने अपनी 40 वर्षीय प्रेमिका की हत्या कर दी। चाकू से गला रेतकर महिला को मौत के घाट उतारा गया। मृतिका का नाम इमराना था। घटना के बाद आरोपी प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, घटना मुर्रा भट्टी लोधिपारा गुढ़ियारी में 40 वर्षीय महिला इमराना की हत्या उसके घर में की गई। मर्डर की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रायपुर पुलिस को जांच में पता चला कि इमराना और आरोपी सुलतान राजधानी के एक बिरयानी सेंटर में काम करते थे। इस दौरान दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे।सुलतान ने कुछ रुपये रखने के लिए इमराना को दिए थे। रुपयों को लेकर आज सुबह दोनों में विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी सुलतान ने धारदार हथियार से हमला कर गला रेतकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को हुई तो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Back to top button