
रायपुर
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने चार स्तरीय वेतनमान की मांग को लेकर पत्र लिखा है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को लिखे पत्र में फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने आठ बिंदुओं में अपनी बात रखी है. चार स्तरीय वेतनमान को लेकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने बताया कि अभी प्रदेश में शासकीय कर्मचारियों को तीन स्तरीय वेतनमान मिलता है। लेकिन, राज्य के कर्मचारी को चार स्तरीय वेतनमान की मांग कर रहे हैं।










