छत्तीसगढ़

केंद्रीय मंत्री अमित शाह मोदी@20 किताब पर सेमिनार परिचर्चा में हुए शामिल..बोले- देश में परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण तीन नासूर.. छत्तीसगढ़ में सरकार बदल दो..

रायपुर

केंद्रीय मंत्री अमित शाह मोदी@20 किताब पर सेमिनार परिचर्चा में शामिल हुए। गृह मंत्री अमित शाह सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। इससे पहले गृहमंत्री एनएनआई के नए भवन कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए।

दीनदयाल ऑडिटोरियम में किताब पर हुए सेमीनार आयोजन में गृहमंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि मोदी के व्यक्तित्व से कई लोगों को प्रेरणा मिलती है। नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद देश में कई परिवर्तन आया है। 60 करोड़ लोगों के पास बैंक अकाउंट नहीं था। वहीं सरकार के इस कदम से 60 करोड़ लोगों के घरों में सार्थक परिवर्तन आया।

पहले करोड़ों घरों में गैस सिलेंडर तक नहीं था। पहले गरीबी हटाओ नारे में चुनाव जीत गए हैं। अमित शाह ने आगे कहा कि चाय वाले के घर जन्म लेकर देश के बड़े पद पर पहुंचे। पीएम मोदी सभी की बातें को ध्यान से सुनते हैं। अपने संबोधन में अमित शाह ने आगे कहा कि पीएम मोदी संवेदनशीलता के साथ काम करते हैं। योजनाओं को लेकर पीएम मोदी कठोर प्रशासक है। यहीं कारण है कि आज दुनिया पीएम मोदी की तारीफ करते नहीं थकती है। कोरोना काल में भी भारत ने कई देशों को वैक्सीन दी हैं।

देश के गृहमंत्री अमित शाह ने पीएम नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 20 साल के कार्यकाल पर लिखी गई किताब मोदी@20 पर आयोजित परिचर्चा में कहा कि देश में परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण तीन बड़े नासूर थे। इसे खत्म करने का काम नरेंद्र मोदी ने काम किया। देश में गरीबों पर बातें होती थी, गरीबी हटाओ का नारा दिया जाता था, लेकिन गरीबी नहीं हटी। मोदी जब पीएम बने, तब गरीबों के बैंक खाते खुले, शौचालय बने, करोड़ों मकान बने हैं। मोदी ऐसे नेता हैं, जो खुद घंटों काम करते हैं। मुझे रात 12 के बाद कोई फोन आता है तो मैं जानता हूं कि वह पीएम मोदी का होगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार बदल दो यहां से भी वामपंथी उग्रवाद चुटकी में चला जाएगा।

मोदी जी के समय भाजपा को दो राष्ट्रपति तय करने का मौका मिला। पहले रामनाथ कोविंद देश के गरीब घर में जन्मा दलित का बेटा राष्ट्रपति बना। दूसरी बार मौका मिला तो आदिवासियों में भी सबसे पिछड़ी जनजाति और गरीब घर की बेटी को महामहिम द्रौपदी मुर्मू बनाया। यह देश का परिवर्तन का संदेश है। इस पर छत्तीसगढ़ के साथ-साथ देश के सारे आदिवासी भाई बहन गौरव करते हैं। 75 साल तक कोई आदिवासी देश का राष्ट्रपति नहीं बन पाया, नरेंद्र मोदी ने किया।

मोदीजी का जीवन काफी सरल है। जो लोग अचानक भोजन के समय उनके निवास गए हैं, वे जानते हैं कि मोदी भोजन में खिचड़ी और छाछ के अलावा कुछ नहीं लेते। आलू की सब्जी मिल जाए तो बहुत है। सादगी और पारदर्शिता से जीते हैं। मोदी के पीएम बनने से पहले सालों से पाकिस्तान घुसपैठ करता था। ऊरी पुलवामा में हमले के विरोध में एयर स्ट्राइक सर्जिकल स्ट्राइक देश में घुसकर जवाब दिया। लोगों में यह आत्म विश्वास दिलाया। घर में घुसकर दंड देने का किसी में सामर्थ्य है तो भारत में है, यह संदेश दिया। फैसले व्यक्ति को अच्छे लगें ऐसे फैसले नहीं लेने आए बल्कि मेरे और आपके लिए अच्छे हों, ऐसे फैसले लेने चाहिए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि जिस तरह से देश के इतिहास का आँकलन करते हैं ठीक उसी तरह मोदी के पूर्व और मोदी के बाद के बदलाव की तुलना की जा रही है. पॉलिटिक्स फ़ॉर रिफ़ॉर्म, पॉलिटिक्स फ़ॉर डेवलपमेंट के रास्ते देश आगे बढ़ रहा है. मोदी @20 पुस्तक में अलग-अलग वर्ग के ख़्यातलब्ध लोगों ने अपने आलेख लिखे हैं. कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, सह प्रभारी नितिन नबीन, केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, सुनील सोनी समेत कई नेता मौजूद थे.

Back to top button