छत्तीसगढ़

बिलासपुर-रतनपुर में बड़ा सड़क हादसा, खड़े ट्रेलर से जा टकराई बस, 12 यात्री घायल..

बिलासपुर। रतनपुर में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यहां पर एक यात्री बस खड़े ट्रेलर से जा टकराई। भीषण सड़क हादसे में 12 यात्री घायल हो गए हैं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि, घने कोहरे की वजह से बिहार से रायपुर जा रही रॉयल बस ट्रेलर से जा टकराई। घटना बिलासपुर- रायपुर नेशनल हाईवे के दर्री पारा के पास सुबह 5:30 की बताई जा रही है।

सड़क किनारे ब्रेकडाउन की स्थिति में एक ट्रेलर (CG 12 AW 3236) खड़ी थी। तभी बिहार से रायपुर जा रही रॉयल बस (CG 06 GY 8153) ने ट्रेलर को पीछे से टक्कर मारी। हादसे के वक्त 25 से ज्यादा यात्री सवार थे। बस ड्राइवर का दोनों पैर फ्रैक्चर हुआ है।

घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी

हादसे की जानकारी मिलते ही रतनपुर तहसीलदार शिल्पा भगत और रतनपुर थाना प्रभारी भी तत्काल घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

घायलों के नाम

  1. सुरेंद्र विश्वकर्मा, ड्राइवर
  2. मंजय कुमार
  3. राजेश्वर राम
  4. दीपक कुमार
  5. सनोज यादव
  6. कमालुद्दीन अंसारी –चालक
  7. राकेश कुमार सिंह
  8. कु. सलोनी सिंह
  9. सुनीता सिंह
  10. शाहजहां खातून
  11. चिंता कुमारी
  12. अशरफी सिंह

घायलों में सुरेन्द्र विश्वकर्मा, मंजय कुमार, कमालुद्दीन अंसारी, राकेश कुमार सिंह और सलोनी सिंह को बेहतर उपचार के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। ड्राइवर के दोनों पैर फ्रैक्चर हुए है।

Leave a Reply

Back to top button