
भाटापारा बलौदाबाजार
कट्टे की नोक पर ज्वेलर्स व्यापारी से नगदी सहित लुटेरे सोने चांदी लूट ले गये।पीड़ित व्यापारी ने इसकी शिकायत भाटापारा ग्रामीण थाने में दर्ज कराई है।सोमवार की रात की बताई जा रही है। पीड़ित व्यापारी का नाम यमन सोनी है, जो भाटापारा का रहने वाला है। व्यापारी की दुकान जिले के रोहरा क्षेत्र में महालक्ष्मी ज्वेलर्स नाम की दुकान है।रोज की तरह कल रात सात बजे दुकान बंद कर एक्टिवा में अपनी बहन के साथ भाटापारा स्थित घर जा रहा था। इस दौरान रोहरा और तरेंगा के पास सफेद कलर की अपाची सवार तीन युवकों आये और उनका रास्ता रोक दिया। व्यापारी कुछ समझ पाते इससे पहले ही आरोपी अपने पास रखे कट्टे को निकालकर व्यापारी भाई बहन को डराने लगे एक आरोपी एक्टिवा की डिक्की में रखी नगदी 3 लाख नगदी, ढाई सौ ग्राम सोने के जेवरात और 25 किलोग्राम चांदी लूटकर सभी मोटरसायकल से फरार हो गये। पुलिस को इसकी सूचना थाने पहुंचकर व्यापारी ने दी। व्यापारी के मुताबिक बाइक सवार तीनों आरोपी एक दूसरे के साथ लोकल भाषा में बात कर रहे थे।भाटापारा पुलिस भी पीड़ित की शिकायत पर करीब 50 संदेहियों से पूछताछ कर चुकी है। साथ ही आसपास के लोगों पर भी नजर रखे हये है। पुलिस का मानना हैं कि जल्द ही इस मामले में तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।



