
रायपुर
राजधानी में होटल मालिक की प्रताड़ना से तंग आकर एक ने होटल के दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी है. इस घटना के बाद नाबालिग बालक को गंभीर हालत में उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है.घटना गोलबाजार थाना क्षेत्र के होटल सिटी पैलेस की है.
पुलिस ने होटल मालिक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है दिनांक 6.6.22 को पीड़ित बालक उम्र 15 साल निवासी बासीन महासमुंद अपने परिचित के साथ निजी काम से होटल सिटी पैलेस में रुका हुआ था जिस पर किसी ग्राहक का मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर होटल मालिक सुभाष सोनी ने बालक को निर्वस्त्र करके माफी मांगने बोलने पर बालक ने होटल के दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी जिससे बालक के सिर नाक में चोट आने से विहान हॉस्पिटल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है आरोपी सुभाष सोनी व अन्य के विरुद्ध धारा 346 भा द वि के तहत थाना गोलाबाजार में अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है.



