छत्तीसगढ़

महामंत्री राजगीर का कोरबा में भव्य स्वागत •• प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग का आयोजन, राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर हुई चर्चा••

 

रायपुर

प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के प्रदेश महामंत्री व बिलासपुर संभाग प्रभारी अधिवक्ता प्रदीप राजगीर 7 मई को कोरबा दौरे पर पहुंचे। इस अवसर पर कोरबा के जिला न्यायालय अधिवक्ता कक्ष में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभारी महामंत्री राजगीर के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही कोरबा विधि विभाग के पदाधिकारियों की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। पूर्व-वर्तमान पदाधिकारियों व वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने राजगीर का फूल माला व गुलदस्तों से अभिवादन किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद महामंत्री राजगीर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की भूपेश सरकार आम जनता की सरकार है। सरकार ने सत्ता संभालते ही किसानों का कर्ज माफ कर अपने इरादे साफ कर दिए थे। पिछले तीन सालों में ग्रामीणों, किसानों, युवाओं, महिलाओं समेत हर वर्ग के जीवन को सुगम बनाने के लिए सरकार रात-दिन काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस संगठन को मजबूती देने में अधिवक्ताओं की सबसे बड़ी भूमिका है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ देवा देवांगन के नेतृत्व में विधि विभाग संगठन व सरकार की नीतियों को जनमानस तक पहुंचाने में सक्रिय है। विभाग को आने वाले दिनों में इसी तरह की सक्रियता बनाए रखनी है। इस मौके पर संगठन के विस्तार व जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा हुई।

इस संबंध में सभी से प्रस्ताव व सलाह उपलब्ध कराने कहा गया। कार्यक्रम का समापन अधिवक्ता चित्रभूषण पटेल व क्रांति श्रीवास की सदस्यता ग्रहण करने के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ कोरबा गणेश कुलदीप ने की।

वहीं संचालन प्रदेश महामंत्री शिराज खान ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजेश राठौर, संयुक्त सचिव मनोज राठौर, विधि विभाग के प्रदेश संयुक्त सचिव हरीश लाल, शैलेंद्र गोरख, मो इशहाक खान, सुनील साहू, अभय गुप्ता, अशोक आनंद, कौशल श्रीवास, करुणा श्रीवास्तव, हारून सईद, कृष्णा सूर्यवंशी, पूनम रंगारी, अंचला राठौर, किशोर तिवारी, राजेश्वरी राठौर, विनीता यादव, राधेश्याम पटेल, राजकुमार यादव, नरेश साहू, धीरसाय सारथी, सुबोध शर्मा आदि उपस्थित थे।

Back to top button