छत्तीसगढ़

CG: नक्सलियों ने किया IED से दो ब्लास्ट.. DRG के 2 जवान घायल..

रायपुर

 नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने IED से दो सीरियल ब्लास्ट किए हैं। ब्लास्ट की चपेट में आने से DRG के 2 जवान घायल हो गए हैं। उनको नारायणपुर जिला अस्पताल लाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार 29 मार्च को DRG और ITBP के जवान कोडोली और झारवाही की तरफ सर्चिंग पर निकले थे। जवानों के आने की सूचना माओवादियों को मिली। इसके बाद माओवादियों ने 2 सीरियल IED प्लांट कर दिए। सुबह करीब 9 बजे सर्चिंग के दौरान एक DRG जवान का पैर IED पर पड़ा और जोर का धमाका हुआ। इसी बीच चंद सेकेंड में ही दूसरी IED भी ब्लास्ट हो गई।दोनों IED की चपेट में आने से 2 जवान सनाऊ वड्डे और रामजी पोटाई घायल हो गए।

Back to top button