सुकमा
सुकमा जिले में एक बार फिर जवानों ने बड़ा एक्शन लिया है। कन्हईगुड़ा-गोमपाड़ के जंगल में चल रही मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के मारे जाने की खबर मिल रही है। CRPF व DRG की संयुक्त पार्टी सर्चिंग पर निकली थी। वहीं कन्हईगुड़ा-गोमपाड़ के जंगलों में नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में जवानों ने कुछ नक्सलियों को मार गिराया है। हालांकि अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच अभी भी मुठभेड़ जारी है। एसपी सुनील शर्मा ने दो नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है।
गोमपाड़ जंगलों में सुबह पांच बजे से नक्सली व जवानों के बीच मुठभेड़ चल रही थी, दोनो और से अत्याधुनिक हथियारों से फायरिंग की गई, जिसमें दो नक्सलियों के मारे जाने की जानकारी मिली है। थाने से काफी दूर मुठभेड़ हुई है और वहां नेटवर्क नही है इसलिए ज्यादा जानकारी नही मिल पाई जबकि घटना की पुष्टि एसपी सुनील शर्मा ने करते हुए कहा कि मुठभेड़ हुई है और जानकारी जुटाई जा रही है। देर रात को कोण्टा इलाके से एरिया डोमिनेशन के लिए सीआरपीएफ व डीआरजी का सयुक्त दल गोमपाड़ इलाके के लिए रवाना हुआ था। तभी प्रातःकाल जवानों पर घाट लगाए बैठे नक्सलीयों ने हमला कर दिया तो जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करनी शुरू कर दी।
करीब एक घंटे तक दोनो और से फायरिंग हुई और सुबह 7 बजे तक रुक-रुक कर फायरिंग होती रही। इस मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे जाने की सूचना है क्योंकि वो इलाका थाने से दूर है और वहांं नेटवर्क नहीं है, जिसके कारण पूरी जानकारी निकल कर नहीं आ रही है। ज्ञात हो कि पुलिस के द्वारा पूना नर्कोम अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें काफी हद तक सफलता मिल रही है। कल यानि सोमवार को ही करीब 24 नक्सलीयों ने सरेंडर किया है।
एसपी सुनील शर्मा ने नईदुनिया से चर्चा करते हुए बताया कि लगातार उस इलाके से नक्सली होने की सूचना मिलती रही है जिसके बाद एरिया डॉमिनेशन के लिए टीम रवाना किए थे। जिनके साथ मुठभेड़ हुई है लेकिन पूरी जानकारी नही मिल पाई जब हालात सामान्य होंगे तब जवानों से चर्चा कर पूरी जानकारी ली जाएगी।